नैमीषारण्य धाम में रुक्मणी विवाह की धूम, भक्तिमय वातावरण में झूमे श्रृद्धालु।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। सीतापुर -नैमीषारण्य धाम में चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठवें दिवस भगवान श्रीकृष्ण और माता रुकमणी के पावन विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया ।कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा देवी जी के सुमधुर प्रवचनों के साथ जैसे ही रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आया पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो गया ।
कथा श्रवण करने के लिए छत्तीसगढ़ से आए लगभग 150 श्रृद्धालु सहित बडी़ संख्या में भक्तों ने विवाह प्रसंग का आनंद लिया ।भजन कीर्तन मंगल गीत और जयकारों से वातावरण पूर्णत: भक्तिमय हो उठा ,
भक्तगण भाव विभोर होकर झूमते दिखे, और श्रीकृष्ण -रुक्मिणी विवाह की झांकी के दर्शन कर अपने को धन्य महसूस किया । विवाह उपरांत सभी श्रृद्धालुओं ने भगवान के चरणों में भेंट अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना का आशीर्वाद लिया ।इस अवसर पर नैमीषारण्य धाम श्रृद्धा ,आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.