ब्रह्म राष्ट एकम द्वारा सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रम्ह राष्ट एकम द्वारा आयोजित
शोभा यात्रा शाम 6:00 बजे रामदेव बाबा मंदिर फाफाडीह चौक से
प्रारंभ हुई। रैली में भक्तों द्वारा
लगातार जय जय कार के नारे लगते रहे।
रैली का मार्ग जेल रोड, शास्त्री चौक, मोती बाग चौक, महिला पुलिस थाना चौक, नगर निगम होते हुए सप्रे स्कूल, श्याम टॉकीज चौक,
बुद्धेश्वर मंदिर चौक, शीतला मंदिर होते हुए महामाया मंदिर में समाप्त हुई।
प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो चुकी थी, शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया ।
रैली में शामिल
महिला ,पुरुष ध्वज लेकर जय जयकारे करते हुए चलते रहे। शोभा यात्रा में
ब्रह्म राष्ट एकम की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ,
सचिव लक्ष्मी नारायण लाहोटी,
कोषाध्यक्ष रिया तिवारी, उपाध्यक्ष दीपिका वैष्णव, संगठन मंत्री मनोज पांडे, उपाध्यक्ष खुशबू शर्मा, संरक्षक छबिलाल सोनी, एवं बड़ी संख्या धर्म प्रेमी शामिल हुए।
रैली का समापन महामाया मंदिर में हुआ,
बुद्धेश्वर मंदिर से महामाया मंदिर तक ढोल नगाड़े बजते रहे,
महामाया मंदिर में प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया,उक्त रैली में विशेष रूप से पल्लवी थवाईत का पूरा ग्रुप शामिल हुआ ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.