Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 25, 2026

गंजबासौदा देहात पुलिस की प्रभावी की कार्रवाई – 7 पेटी अवैध शराब सहित कार जब्त (कुल कीमत 6 लाख 38 हजार) एक आरोपी गिरफ्तार



 जिला : विदिशा


गंजबासौदा देहात पुलिस की प्रभावी की कार्रवाई – 7 पेटी अवैध शराब सहित कार जब्त (कुल कीमत 6 लाख 38 हजार) एक आरोपी गिरफ्तार



जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।


घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 24.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक नीले रंग की टाटा टीगोर कार में अवैध शराब रखकर अंबानगर की ओर से गंजबासौदा आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम गंज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान बताए अनुसार एक नीले रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


पुलिस की कार्रवाई:

आरोपी के विरुद्ध थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 152/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


जप्त सामग्री:

07 पेटी लाल देशी मदिरा (कुल 350 क्वार्टर) कीमती करीब ₹38,500/-

एक नीले रंग की टाटा टीगोर कार (क्रमांक MP 04 CX 1480) अनुमानित कीमत 6 लाख

कुल मशरूका कीमत रु. 6 लाख 38 हजार 500


आरोपी का विवरण:

अभि उर्फ हर्ष पिता दिनेश सेन, निवासी वार्ड क्रमांक 21, मातापुरा, गंजबासौदा


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज दुबे, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक वैजनाथ यादव, प्रधान आरक्षक सियाराम, प्रधान आरक्षक चन्द्रभान सिंह, आरक्षक रामनिवास मीना एवं आरक्षक प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad