Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 22, 2026

भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना

 राजनांदगांव 


भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना



राजनांदगांव | मार्च की शुरुआत के साथ ही बढ़ती गर्मी ने मूक जीवों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी की तलाश में भटकते बेजुबान जानवरों को राहत देने के लिए स्वास्तिक जनसमर्पण सेवा समिति ने कोटना (जल पात्र) वितरण अभियान चलाया।




 समिति ने जनसहयोग से कोटना एकत्र कर भदोरिया चौक स्थित कार्यालय से जरूरतमंद और सेवाभावी लोगों को वितरित किए।


समिति के प्रदेश संरक्षक सुनील सेन ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से यह सेवा कार्य कर रही है। इस बार भी मार्च में जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें कार्यालय बुलाकर कोटना दिए गए। साथ ही यह संकल्प दिलाया गया कि इनका उपयोग केवल जल सेवा के लिए किया जाएगा, न कि अन्य किसी कार्य में।


समिति प्रदेश संयोजक अंशुल कसार ने बताया कि कोविड काल में शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे जिले में फैल चुका है। समिति दानदाताओं के सहयोग से पात्र खरीदती है और ऐसे लोगों को देती है, जो उनकी साफ-सफाई और पानी भरने की जिम्मेदारी लेते हैं। इससे समाज में सेवा और जागरूकता का भाव भी बढ़ रहा है।


अभियान की शुरुआत समिति कार्यालय में विधिवत पूजन के साथ हुई। पं. आशीष तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद सूचीबद्ध लोगों को कोटना वितरित किए गए।


इस मौके पर भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष चिंदू सोनकर, भाजपा पार्षद शिव वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल रायजयदा, पूर्व पार्षद पंकज कुंजेकर, बजरंग दल विभाग सयोजक सुनील सेन, भाजयुमो जिलामंत्री उज्वल कसेर, भाजपा नेत्री प्रेमा सोनकर, सहित अभियान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वही समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समिति जिलाध्यक्ष रिभय यादव, शहर गौरक्षा प्रमुख दिव्यांश साहू, सह प्रमुख रितेश साहू एव यश साहू,भानपुरी गौरक्षा प्रमुख कोमल साहू,गौरव गुप्ता,अंकुश गुप्ता,विधि प्रमुख आयुष दीवान,मीडिया प्रमुख शुभम नाविक,पीयूष साहू,संस्कार यादव,आशीष यादव,गौरव तिवारी,मोहन पाटिल,निश्चय चौवे,मिथलेश मेश्राम,यमन साहू,प्रशांत रजक,आदित्य,आशीष तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी एव सदस्य मौजूद रहे।


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी कोटना वितरण के साथ उनके उपयोग की निगरानी की जाएगी। साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad