पत्रकार मनीष शर्मा पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन, बैठक में संगठन का विस्तार
विदिशा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री शलभ भदौरिया दादा जी के निर्देश अनुसार
विदिशा जिला इकाई
के तत्वाधान में 18 मार्च को पत्रकार मनीष शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विदिशा कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी, महासचिव रुपेश आर्य, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, उपाध्यक्ष शान मियां, सचिव धर्मेंद्र प्रजापति ,लटेरी कार्यकारी अध्यक्ष आकाश सोनी, शुभम सोनी, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान घनश्याम पंथी, अलीम खान, राजकुमार बगले, मनीष शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के पश्चात कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर में
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, विदिशा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विदिशा ब्लॉक के पत्रकार साथियों ने सर्वसम्मति से आर. के. वासुदेव को पुनः ब्लॉक इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, आर. के. वासुदेव द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नवयुवक प्रकाश लोधी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सोनू नामदेव, प्रकाश जोशी, अखिलेश रघुवंशी, सहित सभी साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बैठक में लटेरी, शमशाबाद, नटेरन एवं विदिशा के पत्रकार साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।
संगठन के सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
अंत में सभी ने एक स्वर में नारे लगाए—
"मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद, जिंदाबाद!"


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.