बीजापुर छत्तीसगढ़।
सोशल मीडिया के माध्यम से “बच्चा चोर गिरोह क्षेत्र में घूमने” और इजराइल-ईरान युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कमी होने जैसी कई भ्रामक और असत्य खबरें फैलायी जा रही हैं
ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना की पुलिस के पास कोई पुष्टि नहीं है - थाना प्रभारी मद्देड
नमस्कार,मैं inspector DP patre , थाना प्रभारी मद्देड, आप सभी क्षेत्रवासियों से एक महत्वपूर्ण अपील करना चाहता हूँ।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से “बच्चा चोर गिरोह क्षेत्र में घूमने” और इजराइल-ईरान युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कमी होने जैसी कई भ्रामक और असत्य खबरें फैलायी जा रही हैं।
मैं आप सभी को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूँ कि ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना की पुलिस के पास कोई पुष्टि नहीं है।
ये केवल अफवाहें हैं, जिनसे लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति बन रही है।
थाना मद्देड पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है तथा स्थिति पूर्णतः सामान्य और नियंत्रण में है।
मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि—
किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया में फॉरवर्ड या शेयर न करें।
यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत थाना मद्देड के मोबाइल नम्बर 94791 94414, पुलिस कंट्रोल रूम बीजापुर 6261-560040 पर सूचित करें।
क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आप सभी से पुनः अपील है कि सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर विश्वास न करें।
धन्यवाद।
थाना मद्देड पुलिस – आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.