Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 15, 2026

छोटी बचत से बड़ा कदम, सीमा साहू ने खरीदी सिलाई मशीन और बढ़ाई आमदनी महतारी वंदन योजना से मिली प्रेरणा, बनीं आत्मनिर्भर महिला

 छोटी बचत से बड़ा कदम, सीमा साहू ने खरीदी सिलाई मशीन और बढ़ाई आमदनी



महतारी वंदन योजना से मिली प्रेरणा, बनीं आत्मनिर्भर महिला


कवर्धा 15 मार्च 2026। आत्मविश्वास और मेहनत से कोई भी महिला अपने जीवन की दिशा बदल सकती है। इसका उदाहरण कबीरधाम जिले के ग्राम रानीगठूली की निवासी श्रीमती सीमा साहू हैं, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहायता राशि को बचाकर सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही सिलाई कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सराहनीय पहल की है। आज महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


श्रीमती सीमा साहू को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने इस राशि को नियमित रूप से बचाया और कुछ समय बाद उस बचत से एक सिलाई मशीन खरीदी। इसके बाद उन्होंने अपने घर से ही सिलाई कार्य की शुरुआत की। शुरुआत में यह काम छोटे स्तर पर था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन के कारण धीरे-धीरे गांव के लोगों ने उनसे कपड़े सिलवाने शुरू कर दिए। आज सीमा साहू घर से ही सिलाई का कार्य कर रही हैं और इससे होने वाली आय उनके परिवार के लिए एक सहारा बन गई है। गांव की महिलाएं और आसपास के लोग अपने कपड़े सिलवाने के लिए उनके पास आने लगे हैं, जिससे उनका काम लगातार बढ़ रहा है।


सिलाई कार्य से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि की मदद से सीमा अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी उठा रही हैं। इसके साथ ही वे परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी योगदान दे रही हैं। सीमा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास दिया है। अब वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad