मंदिरों सहित घरों में बंदनवार और दीप सजाकर मनाया हिन्दू नववर्ष.
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश-ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के छुईखदान मातृशक्ति इकाई एवं संगठन सहयोगियों द्वारा आज नव-संवत्सर आरंभ का उत्सव मनाया गया.
विक्रम संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के आरंभ के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों सहित छुईखदान शहर स्थित अनेक कालोनियों में प्रात:काल घरों सहित मंदिर के मुख्य द्वार में आमपत्र-पुष्प से बने बंदनवार को पंचोपचार पूजन कर लगाया गया.
विक्रम संवत भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है और हिंदू धर्म के त्योहारों एवं शुभ कार्यों की तिथियों का निर्धारण इसी आधार पर होता है. विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे है. विक्रम संवत में वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है. विक्रम संवत ही हमारा राष्ट्रीय संवत कहलाता है जो शुद्ध और वैज्ञानिक है. यह हमारी अस्मिता और स्वाधीनता के अनुरक्षण तथा शत्रुओं पर विजय का प्रतीक भी है. इसी संवत के अनुसार हमारे सभी धार्मिक अनुष्ठान, तीज त्यौहार जैसे - नवरात्र, राम नवमी, महावीर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव, विजय दशमी, दीपावली, होली आदि मनाए जाते हैं.
विक्रम संवत 2083 के आरंभ एवं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन संगठन के मातृशक्ति छुईखदान इकाई की सहयोगी बहनों द्वारा प्रात:काल अपने-अपने आसपास के घरों एवं मंदिरों में पहुँचकर पंचोपचार से पूजित बंदनवार लगाया गया और दीपक जलाकर नववर्ष की खुशियाँ मनाई गयी.
साथ ही नवरात्रि की प्रथम दिवस पर रानी तालाब स्थित राजपुरोहित कुल देवी सत्ती माता मंदिर में संध्या कालीन दीप प्रज्ज्वलित कर दीप दान किया गया। माता की भक्ति में लीन मातृ शक्तियों द्वारा सत्ती माता की पूजा पाठ पंचोपचार कर भोग प्रसादी लगाया गया।
बहनों ने नया वर्ष के आगमन पर भक्ति गीत एवं गरबा नृत्य किया।
मातृ शक्तियों ने हिंदू नववर्ष की बधाई पर माथे पर कुमकुम तिलक लगाकर एकदूसरे को बधाई दिए।
नवरात्रि एवं नया वर्ष प्रकृति में परिवर्तन तथा माता की शक्ति भक्ति को जागृत करने वाला पर्व है।
छुईखदान कार्यक्रम में शामिल होने वाली बहनों में जिला अध्यक्ष श्री मती डॉली तिवारी जिला सचिव श्री मती स्वाति शर्मा जिला उपाध्यक्ष रूपा उपाध्याय जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्री मती शैल शर्मा जी एवं संगठन के रेनू त्रिपाठी, रेणु चौबे, श्यामा तिवारी, अंजू तिवारी, गायत्री तिवारी, विमला शर्मा, सरिता शर्मा, रोहणी शर्मा, मीना तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, मनीषा शुक्ला, सीमा मिश्रा ने बड़े हर्षोल्लास से कार्यक्रम में भाग लिया।
साथ ही खैरागढ़ और गंडई में भी इसी तरह कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व खैरागढ़ जिला संयोजिका अंजू पांडे एवं गंडई जिला प्रभारी उमा चौबे जी ने किया। कार्यक्रम स्थल पावन धरा शीतला माता मंदिर था जहां संगठन के सभी सहयोगियों के साथ जनमानस भक्तों की उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.