भाजपा ने पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी को दी जिम्मेदारी..
राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के पद पर श्री राकेश कुमार सोनी को नियुक्त किया है। इससे पहले श्री सोनी भारतीय सेना में हवलदार के पद से रिटायरमेंट हुए हैं। अब देश में आर्मीमैन की सेवा के बाद देश के राजनीतिक पार्टी की ओर से जन सेवा के लिए उत्साहित है। भाजपा में इस बड़े पद की नियुक्ति से परिवार, मोहल्ला और शहर में खुशी का माहौल है। माँ निर्मला सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी, बहन राखी और रेखा सोनी ने भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक बनने पर बधाई और शुभकामनायें देते हुए भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार प्रकट की हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.