Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 29, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड, 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 : 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी

 रायपुर छत्तीसगढ़।



छत्तीसगढ़ बोर्ड, 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 : 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी




रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 




दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष हाईस्कूल में 77.15% और हायर सेकेंडरी में 83.04% परीक्षार्थी सफल रहे। साथ ही दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से बेहतर रहा है।



हाईस्कूल (10वीं) का परिणाम, 77.15% छात्र पास

हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3,16,730 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए,




 जिनमें 1,40,402 बालक तथा 1,76,328 बालिकाएं शामिल थीं।

इनमें से 3,14,953 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए,




 जिनमें 2,43,016 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।


बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.03%

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 72.27%



श्रेणीवार परिणाम इस प्रकार है-

प्रथम श्रेणी: 1,40,108 (44.48%)

द्वितीय श्रेणी: 96,721 (30.71%)

तृतीय श्रेणी: 6,187 (1.96%)



एक या दो विषयों में 19,347 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं,





 जिनमें 15 नकल प्रकरण और 143 जांच श्रेणी में शामिल हैं। वहीं 1,616 परीक्षार्थियों के आवेदन पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं।





 इसके अतिरिक्त 3 परीक्षार्थियों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।




पिछले वर्ष से सुधार


वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 76.53% था, जबकि इस वर्ष इसमें लगभग 0.62% की वृद्धि हुई है।


हायर सेकेंडरी (12वीं) का परिणाम, 83.04% छात्र सफल

हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46,166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।



 इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकाएं शामिल थीं।


इनमें से 2,43,898 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,02,549 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।


बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.04%

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 78.86%


श्रेणीवार परिणाम इस प्रकार है-

प्रथम श्रेणी: 1,27,334 (52.2%)

द्वितीय श्रेणी: 72,402 (29.68%)

तृतीय श्रेणी: 2,806 (1.15%)

पास श्रेणी: 7 परीक्षार्थी


एक या दो विषयों में 23,866 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें 5 नकल प्रकरण और 56 जांच श्रेणी में हैं। वहीं 492 परीक्षार्थियों के आवेदन पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 परीक्षार्थियों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।


पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन

(Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2026)


वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 81.87% था, जबकि इस वर्ष इसमें लगभग 1.17% की वृद्धि हुई है।


रिजल्ट देखने के लिए इन लिंक पर करें क्लिक–


https://cg.results.nic.in


https://cgbse.nic.in


https://results.cg.nic.in


https://results.digilocker.gov.in


https://timesofindia.indiatimes.com


https://www.tv9hindi.com


https://education.indianexpress.com


https://www.jagranjosh.com


https://www.ndtv.in

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad