स्थान =दंतेवाड़ा (किरंदुल )
छत्तीसगढ़
संवाददाता =असीम पाल
दंतेवाड़ा
स्लग =
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मदिरा दुकान में ओवररेटिंग का आरोप, शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से उपभोक्ता नाराज़
किरंदुल स्थित मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला 18 अप्रैल की शाम का बताया जा रहा है, जब एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि दुकान में ₹160 मूल्य का “सिंबा कैन बियर” ₹180 में बेचा जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से ओवररेटिंग का मामला है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति उत्पाद अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताएं लंबे समय से जारी हैं, लेकिन उन पर रोक नहीं लग पा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा अनियमितताओं की निगरानी और शिकायत निवारण के लिए “मनपसंद ऐप” जैसी व्यवस्था भी लागू की गई है, जिसमें इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
हालांकि, शिकायत के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है, जबकि दुकानदार खुलेआम तय दर से अधिक वसूली कर रहे हैं।
अब जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं से इस तरह की अतिरिक्त वसूली पर रोक लग सके और पारदर्शिता बनी रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.