फार्मर आई.डी. बनवाने पर ही एक मई से मिल पायेगा उर्वरक
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - जिले में 123061 किसान पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है जिसमें से 96679 कृषको द्वारा फार्मर आई.डी. बनायी जा चुकी है। शेष 26382 किसानो की फार्मर आई. डी. बनाया जाना शेष है। शेष सभी हितग्राही जिनका फार्मर आई.डी. नही बना है , वे सभी एग्री-स्टेक पोर्टल पर स्वंय या अपने क्षेत्र के पटवारी , सेवा सहकारी समिति और नजदीकी सीएससी. सेन्टर में जाकर अपना फार्मर आई.डी. बनाने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज जैसे (बी-1 , ऋण पुस्तिका या पर्ची की कापी , आधारकार्ड की कापी एवं मोबाईल नम्बर आदि) दस्तावेज सत्यापन हेतु पटवारी के पास जमा कर फार्मर आई.डी. बनाने का कार्य पूर्ण करावें। एक मई से ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागु किया जा रहा हैं जिसके माध्यम से किसान के पास भुइंया पोर्टल में दर्ज बोये गये फसल रकबे के आधार पर एवं फार्मर आई.डी. नम्बर देने के पश्चात ही सेवा सहकारी समितियों एवं निजी कृषि केन्द्रों से उर्वरक का क्रय कर सकेगे। फार्मर आई. डी. बनवाने से वंचित किसानों को 01 मई से उर्वरक खरीदी करने और आगामी खरीफ मौसम में धान विक्रय करने में भी होगी परेशानी होगी। साथ ही ऐसे किसानो को पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त भी प्राप्त नही होगी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने अधिनस्थ मैदानी अमलो के माध्यम से इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। किसी भी परेशानी के लिये वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं आपके क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधको से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.