Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 9, 2026

लोहे के एंकल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी जोगा राम कुंजाम को बचेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 ब्रेकिंग बचेली

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर।  असीम पाल दंतेवाड़ा


दिनांक- 09.04.2026



लोहे के एंकल  से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी जोगा राम कुंजाम को बचेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



अपराध क्रमांक :- 16/2026 

धारा  :- 296, 109(2) बीएनएस।


नाम आरोपी :- जोरा राम कुंजाम पिता लखमा कुंजाम उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ेपारा वार्ड क्रमांक 04  बचेली थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा छ0ग0।  

जप्त मशरुका :- 01 नग लोहे का एंकल। 


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रेलवे कॉलोनी बचेली निवासी मनीष महानंद एवं उसके दोस्त कार्तिक दिनांक 08.04.2026 को शराब लेने शराब दुकान बचेली गये थे, शराब लेकर वापस आ रहे थे, ईंटा भट्टी के पास एक काला रंग का स्कार्पियों रोड़ से नीचे खड़ा था जिसे गाड़ी को निकालने में सहयोग करे क्या कहने पर स्कार्पियो चालक आरोपी जोगा राम कुंजाम शराब के नशे में अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के कालर को पकड़ लिया तभी इन दोनो के बीच वाद-विवाद हुआ उसके बाद मनीष और कार्तिक वहां से सुब्रत के दुकान के पीछे आकर शराब पीने बैठे ही थे कि उसी समय जोगा पीछे से आया और मेरे साथ तुम लोग झगड़ा किये हो कहकर आज नही छोडूगा जान से मार दूंगा कहते हुये हाथ में पकड़े लोहे के एंकल से मनीष के सिर में मारा तभी प्रार्थी पीछे मुड़कर देखा और रोकने की कोशिश किया तो इसके चेहरा में मारा, इसके साथी कार्तिक बीच बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ में मारा जिससे दाहिने हाथ के दो उंगली कट गया एवं उसके सिर में भी मारा है तभी इन दोनों डर कर जान बचाकर वहां से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा को दी गई पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय(भा.पु.से.) जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल, कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तार करने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ। आरोपी के गिरफतारी हेतु पुलिस पार्टी उसके सकुनत पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे हिरासत में लेकर मेमोरण्डम कथनानुसार आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे के एंकल को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.04.26 को माननीय जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय बचेली के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया। 


कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारीनिरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, उप निरीक्षक रामकुमार जैन, सउनि. सोहन ठाकुर, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, आरक्षक प्रकाश भारती एवं प्रताप मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad