दिनांक : 26 मई 2026
जिला : विदिशा
महिला सुरक्षा के प्रति विदिशा पुलिस सजग — आनंदपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए थाना आनंदपुर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना आनंदपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
थाना आनंदपुर क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2026 में दर्ज अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 64(1), 332(बी), बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ तत्काल जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम ने लगातार दबिश, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को आनंदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
दौलतसिंह उर्फ दुल्ली पिता कमरसिंह बंजारा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम नैनवासखुर्द, थाना आनंदपुर।
सराहनीय भूमिका:
उप निरीक्षक राकेश रघुवंशी, सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक दयाराम, प्रधान आरक्षक जय सिंह, आरक्षक सोनू मीना, आरक्षक नन्नूलाल, आरक्षक राजा पंत, आरक्षक अनिल डोडियार एवं आरक्षक दीपक रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.