मतदान एवं मतगणना दिवस के दिन शुष्क दिवस घोषित
कवर्धा, 27 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान एवं मतगणना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिला कबीरधाम अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु “शुष्क अवधि/शुष्क दिवस” घोषित किया गया है।
जारी आदेशानुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें मतदान दिवस 01 जून 2026 के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 की शाम 5 बजे से मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त मतगणना दिवस 04 जून 2026 को मतगणना समाप्ति तक भी संबंधित मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। यदि आवश्यक हुआ तो 02 जून 2026, मंगलवार को खंड मुख्यालय पंडरिया में होने वाली मतगणना के दौरान पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र की मदिरा दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दिनांक 02 जून 2026 दिन - मंगलवार को खण्ड मुख्यालय पंडरिया में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान पंडरिया एवं खण्ड मुख्यालय स. लोहारा में संचालित देशी/विदेशी मदिरा दुकान स. लोहारा को बंद रखी जाएंगी। शुष्क अवधि के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठानों में मदिरा विक्रय एवं परोसने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आबकारी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.