राजनांदगांव
पारागांवखुर्द की क्षमा का सम्मान
पारागांवखुर्द गत दिवस छात्र युवा मंच राजनांदगाव द्वारा विधानसभा अध्यक्ष निवास मे आयोजित
विधा विभूषण सम्मान समारोह मे स्थानीय शाला शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द मे कक्षा 12वी में प्रथम स्थान पर रही क्षमा वर्मा पिता श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष निवास मे सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष एवं मधुसूदन यादव महापौर के हाथो प्रसस्ती पत्र एवं मोमेंटो भेट कर उतकृष्ट स्थान प्राप्त किये बच्चों का सम्मान किया गया! इस सम्मान के बाद शाला परिवार मे हर्ष का माहौल है शाला के प्राचार्य श्री आर एन प्रजापति सर, एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य श्री लेखराम साहू सर, सरपंच श्री कमलेश्वर वर्मा, smdc अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा एवं सभी सदस्य गण एवं सभी शिक्षक गणों ने बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए! यह जानकारी श्री अनिल कुमार जंघेल व्याख्याता द्वारा संप्रेसित की गई है!
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.