Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 9, 2026

पीएम श्री नवीन प्राथमिक शाला खरोरा में समग्र समर कैंप का आयोजन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा



पीएम श्री नवीन प्राथमिक शाला खरोरा में समग्र समर कैंप का आयोजन



खरोरा, 

 पीएम श्री नवीन प्राथमिक शाला खरोरा, संकुल केंद्र खरोरा में 1 जून से 15 जून तक समग्र समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के 9वें दिवस पर बच्चों को बांस से विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर बांस शिल्प विशेषज्ञ श्रीमती उषा कंडरा को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। उन्होंने बच्चों को बांस से सूपा, टोकरी एवं पंखा बनाने की विधि सिखाई। बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा कई बच्चों ने स्वयं भी इन वस्तुओं का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण सत्र के पश्चात बच्चों के लिए बैलून गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती ज्ञानेश्वरी पाल एवं प्रधानपाठिका श्रीमती इन्द्राणी वर्मा की विशेष सहभागिता रही।

समग्र समर कैंप के सफल संचालन हेतु संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं क्रमवार तीन-तीन दिवस उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रतिदिन बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ दिवस की गतिविधियों का समापन किया गया।

यह जानकारी संस्था प्रमुख एवं प्रधानपाठिका श्रीमती इन्द्राणी वर्मा द्वारा प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad