बिलाईगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती सुनीता विक्रम कोशले के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाकांत मिश्रा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हॉकी के जादूगर के रूप में सम्मानित मेजर ध्यानचंद का विशेष परिचय देते हुए उनकी दिन को रेखांकित किया।
ओलंपिक में तीन बार अपने समय में भारत को स्वर्ण पदक जीताने वाले इस भारत रत्न के प्रति महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से खेलेगा भारत और जीतेगा भारत सिद्धांत पर गांव-गांव में जागृति आ रही है। आज की युवा पीढ़ी अध्ययन की दिशा में केवल पुस्तकी ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपना योगदान देकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर छात्र छात्राओं और महाविद्यालय के शैक्षणिक सदस्यों ने योगाभ्यास भी किया। योग के माध्यम से हम स्वस्थ रहकर आत्म बल संचित कर खेलकूद को अधिक बढ़ावा दे सकते हैं। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में एम एस सी वनस्पतिशास्त्र की छात्र हरिशंकर एवं कौशल के द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन त्रिकोणासन, कुर्सी आसन जैसे अनेक आसनों का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र के सहायक अध्यापक श्री तुलेश्वर सिंह ध्रुव, भौतिकी के श्री उमाशंकर भारद्वाज, भूगोल के श्री पंकज साहू, अतिथि व्याख्याता डॉ सुमन लता राठौर, श्री रंगनाथ यादव, श्री गौरव शुक्ला, श्री नरेंद्र राकेश, श्री रेशम चौहान, सुश्री नैना निराला के साथ साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती बेदी बाई जगत, श्री मोतीलाल सोनी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.