Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 31, 2026

थाना डोंगरगांव की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही जारी।

 राजनांदगांव 


थाना डोंगरगांव की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही जारी।



आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शराब, सवा सेरा ब्राण्ड,, कुल कुल 6120 बल्क  लीटर किमती 2720 रूपये तथा नगद रकम 300 रूपये  बरामद।


आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 269/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के       तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -

रोषन कुमार निषाद पिता रूपलाल निषाद उम्र 30 साल साकिन राजाखुज्जी, थाना डोगंरगांव, जिला    राजनांदगावं (छ.ग.)


पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों, विषेशकर अवैध शराब बिक्री/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राजाखुज्जी में आरोपी रोशन निषाद पिता रूपलाल निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम राजाखुज्जी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री की जा रही है। मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम रोशन निषाद बताया। संदेही की सहमति से उसकी एवं दुकान की तलाशी लेने पर एक हरे-काले रंग के थैले में रखी 34 नग पौवा देशी प्लेन शराब सवा सेरा ब्राण्ड, प्रत्येक पौवा 180 एमएल, कुल 6.120 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2,720 रूपये/-, तथा बिक्री की रकम 300 रूपये/-, कुल जुमला 3,020 रूपये/- को विधिवत जप्त की गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad