प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएं से मिली मुक्ति, सरोज साहू के लिए आसान हुई रसोई
लकड़ी बटोरने की परेशानी दूर हुई, मेहमान आने पर भी कम समय में तैयार हो जाता है खाना
कवर्धा, 27 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सुविधा और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम चिमरा की निवासी श्रीमती सरोज साहू भी योजना से लाभान्वित होकर अब धुएं और लकड़ी के चूल्हे की परेशानी से मुक्त होकर आसानी से भोजन तैयार कर रही हैं।
सरोज साहू बताती हैं कि पहले उन्हें खाना पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का उपयोग करना पड़ता था। इसके लिए लकड़ी इकट्ठा करने में काफी समय और मेहनत लगती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण भी परेशानी होती थी। घर में मेहमान या रिश्तेदार आने पर अधिक मात्रा में खाना तैयार करने में भी समय लगता था। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव सामने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और सिलेंडर मिलने के बाद सरोज साहू के दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। अब रसोई का काम पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने बताया कि अब घर में मेहमान आने पर भी कम समय में आसानी से खाना तैयार हो जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है तथा चूल्हे के धुएं से भी राहत मिली है।
सरोज साहू ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के लिए रसोई के काम को आसान बनाया है और उन्हें स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेवा संकल्प और समर्पण की भावना के साथ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही ऐसी योजनाएं महिलाओं के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक बन रही हैं।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.