Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 28, 2020

कोरोना संक्रमण व लॉक-डाउन की वजह से 1 मई को बृजमोहन नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

पंंकज शर्मा, रायपुर / कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पूूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मई को अपना जन्मदिन नही मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन करने वाले शुभचिंतकों से आयोजन न कर राशि पीएम केयर्स फंड एवं सीएम रिलीफ फंड में जमा करने का आग्रह के साथ ही लॉक डाउन से प्रभावितों को मदद व कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने की बात कही। उन्होंने जारी किए गये संदेश में कहा कि आज हमारे प्रदेश सहित समूचा राष्ट्र कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। इससे बचाव के लिए सरकार ने लॉक डाउन घोषित किया हुआ है। ऐसे समय मे 1 मई को प्रतिवर्षानुसार मेरा जन्मदिन  मनाया जाना उचित नही है। साथी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से क्षमा सहित कहना चाहूंगा कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है इसलिए इस अवसर पर निवास में भेट संभव नही है। पर फोन,फेसबुक,ट्विटर आदि में आपकी बधाई सहृदय स्वीकार करता रहूंगा। स्नेहीजनों से मेरा आग्रह है कि  होर्डिंग, विज्ञापन, केक, पुष्पगुच्छ की जगह लॉक डाउन से प्रभावित गरीब जरूरतमंदों को राशन, दवाई आदि की सहायता करें, अपने आसपास कोई भूखा न रहे यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं जैसे पुलिस, चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों का सम्मान भी करें। आपके द्वारा किया गया यह पुण्यकार्य ही मेरे लिए बधाई व आशीर्वाद होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad