जालोर : 22 अप्रैल 2020 देश में लॉक डाउन व कोरोना महामारी के देखते हुए राजपुरोहित समाज के कुलदीपक,ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ आसोतरा के संस्थापक, आराध्य कुलगुरु प्रातः वंदनीय श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जी के 108वें जन्म कल्याणक महोत्सव अपने अपने घरों में ही श्री खेतेश्वर महाराज की जन्मोत्सव मनाया। गुरुवर के श्रीचरणों में कोटि कोटि प्रणाम और सभी को मंगल शुभकामनाएं। नाथू सिंह राजपुरोहित ने बताया की दाता का आशीर्वाद और कृपादृष्टि सदैव बनी रहे। गुरुवर की सत्प्रेरणा से हम अपने कर्तव्य मार्ग पर अविचल आगे बढ़ते रहे।हम सौभाग्यशाली हैं कि भगवान ने हमें मनुष्य बनाया हैं मगर इससे भी परम सौभाग्य कि बात यह हैं कि हमने उस समाज और कुल में जन्म लिया हैं जिसका निर्माण ईंट और गारे से नहीं बल्कि मूल्यों और संस्कारों से हुआ हैं जिसमें साक्षात ब्रह्मा के अवतार श्री खेतेश्वर महाराज जी ने जन्म लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर परम वैभवशाली बनाया। पूरा समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा। दाता से यही प्रार्थना करते हैं कि गुरुवर के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देकर अपना कर्तव्य निभा सके।..जय ब्रह्माजी की..जय खेतेश्वर भगवान की.
सी एन आई न्यूज़ जालौर से उम्मेद सिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.