अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - राजधानी के सिविल लाईन स्थित स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बंगले में बिजली के शार्ट शर्किट से आग लग गयी। घटना के वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव घर पर ही मौजूद थे। घटना के बाद मंत्री सिंहदेव सहित सभी स्टाफ बंगले से बाहर निकल गये। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने में सफल हो गयी। गौरतलब है कि मंत्री सिंहदेव दो तीन माह पहले ही इस बंगले में शिफ्ट हुये हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.