रायपुर, 13 अप्रैल 2020/ नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां आरंग स्थित अपने कार्यालय में “डोनेशन ऑन व्हील्स” के माध्यम से एक हजार पैकैट राशन सामग्री, दो हजार मास्क, एक हजार सेनेटाइजर स्वयं की ओर से आरंग क्षेत्र के गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दान किया। आरंग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विनायक शर्मा ने मंत्री डॉ. डहरिया के हाथों दान का राशन पैकेट सहित अन्य सामग्री ग्रहण किया। श्री विनायक शर्मा ने विशेष वाहन द्वारा राशन सामग्री जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर रवाना किया। गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दिए गये राशन सामग्री के एक पैकेट में पांच किलो चांवल, एक किलो आटा, एक किलो दाल सहित तेल-मसाले नहाने और कपड़ा धोने का साबुन, सेम्पो, तथा अन्य राशन सामग्री शामिल है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.