Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 21, 2020

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बृजमोहन ने ली बैठक .. कोरोना संकट से निपटने और लॉक डाउन प्रभावितों को सहायता पर की चर्चा


पंकज शर्मा, रायपुर 21 अप्रैल 2020/  कोरोना संकट और लॉक डाउन को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने। कहां की राष्ट्र के समक्ष आज कोरोना एक बड़े संकट के रूप में सामने हैं, ऐसे में भाजपा के हम राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गरीबों की सेवा, सुरक्षा व राष्ट्रसेवा के लिए दिलाए गए सात वचनों का पूर्णता पालन करते हुए जनता को भी इन वचनों को निभाने आग्रह करना होगा। आज शाम हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बृजमोहन अग्रवाल ने बारी-बारी से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उसे बातचीत की और उनसे कोरोना तथा लॉक डाउन से प्रभावित गरीब परिवारों को दी जा रह सहायता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सभी जिलों में प्रकोष्ठ द्वारा 25 - 25 हज़ार मॉस्क बाटे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के सामाजिक मुखियाओं से मिलकर उन्हें कोरोना से बचने के लिए मास्क की उपयोगिता के बारे में बताए और उनसे कहे कि अपने सामाजिक बैठकों में वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से करें तथा प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करे यह सुनिश्चित हो ऐसा सामाजिक स्तर पर अनिवार्य करें। बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न सहायता योजना के तहत अप्रैल माह से आगामी 3 माह तक निशुल्क मिलने वाला 5-5 किलो चावल व 1-1किलो दाल गरीब परिवारों को राशन दुकान के माध्यम से मिलना प्रारंभ हो गया है। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता राशन दुकानों में नजर बनाए रखें, और इस बात की चिंता करे की केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अनाज निश्चित रूप से प्राप्त हो,कही कोई कोताही न बरती जाए। बृजमोहन ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य शुरू हो गए हैं ऐसे में वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इस बात का ध्यान रखें। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल व समस्त 27 जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

आम जनता के साथ-साथ कार्यकर्ता परिवार की भी चिंता हो

बृजमोहन ने कहा कि लॉक डाउन की वजह से लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की भी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में हमें आगे बढ़ कर उन जरूरतमंदों की मदद करनी है और उन्हें राशन दवाई आदि का सहयोग मिलजुल कर कराना है,साथ ही कहा कि हमारे बहुत से कार्यकर्ता साथी भी इस लॉक डाउन से प्रभावित होंगे हमें उनके परिवार की भी आगे बढ़कर सहायता करनी है।

पीएम केयर्स फंड में जमा कराये राशि

बृजमोहन ने कहा कि पीएम केयर्स फंड में ज्यादा से ज्यादा लोगों से राशि जमा कराए। कोई जरूरी नहीं कि यह राशि बड़ी हो। 100 रुपये ही हो पर राष्ट्र सेवा के लिए बने इस फंड में हर किसी की सहभागिता जरूरी है।

हर मोबाइल में हो आरोग्य सेतु ऐप और हर चेहरे पर हो मॉस्क 

उन्होंने कहा कि कोरोना से सुरक्षा की जानकारी के लिए बना आरोग्य सेतु ऐप प्रत्येक मोबाइल में डाउनलोड करवाना है। तथा सभी के चेहरे पर मास्क लगा हो या ध्यान रखना है। बृजमोहन ने कहा कि कोरोना से चल रही हमारी लड़ाई  कुछ देर तक चल सकती है ऐसे में हमें इससे बचाव के सारे उपाय अपनाने होंगे तथा जनता को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। बुनकरों से सूती कपड़ा खरीद कर महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से थ्री लेयर मॉस्क बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad