Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2020

जिला कोंडागांव : घोड़ागाँव पहुंचे कमिश्नर अमृत खलखो ने वन-धन संग्रहण केंद्र,गोठान एवं मनरेगा कार्यो का किया, आकस्मिक निरीक्षण, स्व- सहायता समूहों को आय के अन्य स्त्रोतों का भी लाभ मिले -कमिश्नर

           
             कोण्डागांव  ( गिरीश जोशी )  : 25 अप्रैल 2020/बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलखो द्वारा आज कोण्डागांव जिले के वन धन संग्रहण केंद्र, गोठान- मनरेगा कार्यों सहित राहत शिविर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कमिश्नर खलखो ने जिला कोण्डागांव के घोड़ागाँव में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। मौके पर उन्होंने ग्राम घोड़ागाँव की सरपंच कुमारी नेताम से गाँव में चल रहे समर्थन मूल्य पर महुआ खरीदी का संज्ञान लिया एवं मनरेगा के अंतर्गत छिन्दबहार नाला में चेकडेम निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घोड़ागाँव स्थित वन-धन संग्रहण केंद्र का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा की। जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संभागायुक्त के समक्ष देशी मुर्गी पालन की इच्छा व्यक्त किया गया। कमिश्नर ने मौके पर ही जनपद पंचायत सीईओ को मुर्गी शेड के लिए प्रकरण बनाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने दहीकोंगा में दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह के मास्क निर्माण केंद्र का अवलोकन किया एवं सीईओ जनपद पंचायत को केंद्र के सामने धूप एवं वर्षा से बचाव के लिए ग्रीन शेड लगाने के भी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad