Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 18, 2020

रायपुर : जिला चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन सिलेंडर रखने के निर्देश


पंकज शर्मा, रायपुर 18 अप्रैल 2020 संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने  कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य के सभी जिला चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस के लिए सभी  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यकता के अनुरुप स्वास्थ्य संचालनालय को डिमांड की भिजवाने को कहा है। संचालक स्वास्थ्य ने विभागीय  अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण रोकथाम के उपायों की समीक्षा करते हुए कहा कि संक्रमितों की पहचान के लिए पुल सैंपल (ग्रुप टेस्ट) की टेस्टिंग आरटीपीसीआर मशीन से की जाएगी। राज्य के 23 जिले, जो ग्रीन जोन में हैं, वहां सामुदायिक सर्वे के आधार पर पुल सैंपल लिए जाएंगे। कोरबा रायपुर, राजनादगांव, दुर्ग और बिलासपुर में पुल सैंपलिंग नहीं होगी। उन्होंने कोरोना  सैंपल लेते समय  विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सैंपल तकनीक और गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा। बैठक में मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से कोरोना संभावितों  की सैंपल और पीपीई किट के उपयोग के संबंध में भी एहतियात रखने को कहा गया  बैठक में एस ईसीएल के कर्मचारियों की पुल सैंपलिंग उनके स्वास्थ्यगत लक्षणों को देखते हुए करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad