Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2020

कोंडागांव : कलेक्टर ने शहर के सीमा के भीतर लाल ईंट निर्माण पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश, लॉकडाउन के बीच समय-सीमा बैठक का फिर प्रारंभ हुआ आयोजन

जिला - कोंडागांव ( गिरीश जोशी CNI NEWS) : विगत कुछ दिनों से पूरे देश में की गई तालाबंदी के कारण समय-सीमा बैठकों को निलंबित कर दिया गया था। इसके स्थान पर प्रतिदिन कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु कोर कमेटी की बैठकों के माध्यम से प्रतिदिन किए जा रहे मैदानी कार्यों की समीक्षा की जाती थी परंतु जैसे-जैसे परिस्थितियां सामान्य हो रही है प्रशासन पूर्ण रूप से अपनी पूर्व अवस्था में आना प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर नीलकण्ठ टीकाम की अध्यक्षता में  समय-सीमा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट भवन के सभा कक्ष में किया गया। इसकी खास बात यह थी कि इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी सामाजिक दूरी का नियम का पालन करते हुए सभी के मध्य 1 मीटर की आवश्यक दूरी का पालन किया गया साथ ही बैठक के पूर्व सभी ने हांथों को सेनेटाइजर के माध्यम से साफ किया।
इस बैठक में कलेक्टर ने कोण्डागांव की नगरीय सीमा के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लाल ईट निर्माण एवं ईट भट्टों की स्थापना को रोकने के लिए खनिज एवं राजस्व विभाग को कड़े निर्देश दिए साथ ही राज्य सरकार के जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप पुनः प्रारंभ किए जा रहे शासकीय कार्यालयों, दुकानों एवं अन्य सभी स्थलों में सैनिटाइजर, हैंडवॉश एवं मास्क के प्रबंध करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा। सभी शासकीय कार्यालयों में सेनेटाइजर को सामने लगाने को कहा गया है और प्रत्येक आने जाने वाले को उसका प्रयोग करना आवश्यक किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले के अंतर्गत सभी पात्र लोगों के लिए नए राशन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए नगरीय निकायों को निर्देश दिए साथ ही मक्का उपार्जन,लघु वनोपज उपार्जन एवं जिले में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

 29 अप्रैल के बाद लंबित राजस्व मामलों पर होगी कार्यवाही 

इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा राजस्व मामलों पर होने वाली पेशी के संबंध में राज्य शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार 21 अप्रैल के बाद जिन लंबित राजस्व मामलों की सुनवाई की जानी थी उन्हें आगे बढ़ा कर अब 29 अप्रैल के बाद की तिथियों में उनकी सुनवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad