Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 29, 2020

दिल्ली में CRPF बटालियन में 46 जवान कोरोना पॉजिटिव, 1 की मौत

 

नई दिल्ली : सीआरपीएफ बटालियन ने इस बात की जानकारी दी है कि 47 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिसमे से एक जवान की मौत मंगलवार को हो गई। दिल्ली की सीआरपीएफ बटालियन ने जानकारी दी है कि सभी 1000 बटालियन के लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। ईस्ट दिल्ली में मयूर विहार की 31वीं बटालियन में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। इन जवानों का इलाज मांडवली इलाके में चल रहा है। तमाम लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

55 वर्षीय जवान जोकि असम का है, उसकी कल सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई है। जवान को मधुमेह और हाइपरटेंशन की बीमारी है। शुरुआत में सीआरपीएफ की पैरामेडिक यूनिट में नर्सिंग  असिस्टैंट जवान को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था। बटालियन में शामिल होने के बाद 17 अप्रैल को जवान में कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद 21 अप्रैल को जवान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद जवान को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


24 अप्रैल को सीआरपीएफ के 9 जवान भी इसी बटालियन से पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद अगले दिन 15 लोग भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव है। सीआरपीएफ ने कहा कि सभी कंपनियों को सैनेटाइजर मशीन लगानी चाहिए, सभी ड्यूटी में लगे वाहनों को भी सैनेटाइज किया जाए। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से 1007 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 31000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad