Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2020

आज मजदूर दिवस पर विशेष -- अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर -- आज मजदूर दिवस दुनियाँ भर के मजदूरों और श्रमिकों के लिये बेहद खास है। इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसे श्रमिक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय कामगार दिवस, इंटरनेशनल लेबर डे,  कामगार दिन और मई दिवस जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। यह दिवस उन लोगों के नाम समर्पित है जिन्‍होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों का योगदान अतुलनीय है।  मजदूरों और कामगारों की मेहनत और लगन की बदौलत ही आज दुनियाँ भर के देश हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत 01 मई 1886 को हुई। पूरे अमेरिका में लाखों मजदूरों ने काम के घटों को कम करने की मांग करते हुये एक साथ हड़ताल शुरू की और उनके हड़ताल की बदौलत ही भारत सहित दुनियाँ के तमाम देशों में काम के लिये आठ घंटे निर्धारित करने की नींव पड़ी। इसके अनुसार कोई आपको मजदूरी के तौर पर आठ घंटे से ज्यादा देर तक काम नहीं करा सकता है।भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले चेन्नई में 01 मई 1923 को भारतीय मजदूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने की थी। यही वह पहला मौका था जब लाल रंग झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इसी दिन को ही महाराष्‍ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस भी मनाया जाता है। महाराष्‍ट्र में इस दिन को महाराष्‍ट्र दिवस, जबकि गुजरात में इसे गुजरात दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भारत समेत कई देशों में मजदूरों की उपलब्धियों को और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम किया जाता है। ये दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। इस दिन दुनियाँ के 80 देशों में छुट्टी होती है। इस मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं और अपने अधिकारों के लिये आवाज भी बुलंद करते हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते आज मजदूर दिवस के दिन भी काम बंद है , इस बार इस तरह के आयोजन नहीं हो सकेंगे। आज मजदूरो के पास काम नही है और वे भूखे मरने को मजबूर है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad