अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के मिलने और डिस्चार्ज होने की आँखमिचौली लगातार जारी है। इसी बीच आज कुल 16 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान एवं 17 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। स्वस्थ मरीजों में कबीरधाम जिले के 05, बलौदाबाजार जिले के 02 व गरियाबन्द जिले से 03 और माना रायपुर से जांजगीर चाम्पा के 05 और बिलासपुर से बिलासपुर जिले के 02 मरीज शामिल है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 314 है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.