अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर -- प्रदेश में एक ओर जहाँ कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं दूसरी ओर मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया भी जारी है। इसी कड़ी में आज जाँजगीर चाँपा जिले के तीन मरीजों को पूरी तरह स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन सभी का बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। राज्य में अब एक्टिव केस की कुल संख्या घटकर 86 हो गई है जिसमें कांकेर 04, बिलासपुर 09, रायगढ़ 05, राजनांदगांव 09, बालोद 14, कोरिया 01, कवर्धा 02, जांजगीर 11, बलौदाबाजार 08, गरियाबंद (राजिम) 01, सरगुजा 03, सूरजपुर 01, कोरबा 13, मुंगेली 03, रायपुर 01, बेमेतरा 01 मरीज शामिल है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.