Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 11, 2020

बिलासपुर - गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह पहुंँचेगी न्यायधानी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
बिलासपुर --  छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और कामगारों को लेकर गुजरात से आने वाली पहली ट्रेन कल सुबह लगभग 10:00 बजे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्टेशन पर पहुंँचेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिये सभी तैयारियांँ पूरी कर ली है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने रेलवे स्टेशन पहुँचकर  तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
गुजरात से 1208 श्रमिकों एवं अन्य लोगों को लेकर यह ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, बीना, कटनी, पेन्ड्रारोड से होते हुये बिलासपुर पहुंँचेगी। इस ट्रेन में मुंगेली जिले के 20, जांजगीर-चाम्पा जिले के 53 और दुर्ग जिले के 11 लोग भी शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्वयस्था के अनुसार हर बोगी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। ट्रेन से उतरने के पहले उन्हें हैंड सैनेटाइजर और मास्क दिया जायेगा। रेलवे स्टेशन के हर गेट में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी जिनके द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग की जायेगी। स्टेशन के गेट नं दो से दूसरे जिलों के लोगों को स्टेशन से बाहर निकाला जायेगा। गेट नंबर तीन से मस्तूरी के तथा गेट नंबर चार से अन्य विकासखंडों के लोग बाहर निकाले जायेंगे। मजदूरों को रेलवे स्टेशन से बसों के द्वारा उनके ग्राम एवं जिलों में भेजा जायेगा जहांँ उन्हें क्वारांटाइन सेंटर में रखा जायेगा। बिलासपुर जिले के लोगों के लिये 60 बसों की व्यवस्था की गई है। आने वाले लोगों को सम्बन्धित क्षेत्र के बसों में बैठाने और उनकी रवानगी के लिये कर्मचारी तैनात किये गये हैं। स्टेशन के बाहर दो 108-एम्बुलेंस भी तैनात होगी। कलेक्टर डॉ. अलंग ने ट्रेन से श्रमिकों के उतरने के पश्चात् सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये की गयी व्यवस्था, अलग-अलग गेट पर श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं बसों से रवानगी के लिये किये गये इंतजाम को देखा और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन अन्य विभागों के अधिकारी तथा रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad