अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
लखनऊ -- उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। वे पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं जिसके चलते उनको एक हफ्ते में दूसरी बार हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.