Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 24, 2020

धौरहरा/खमरिया खीर एसएनबी : थाना ईसानगर के ग्राम पंचायत दरिगापुर में कानूनगो व लेखपाल के साथ खेत की पैमाइश करने पहुँचीं थाना पुलिस पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया


धौरहरा/खमरिया खीरी (प्रदीप वर्मा) : एसएनबी : थाना ईसानगर के ग्राम पंचायत दरिगापुर में कानूनगो व लेखपाल के साथ खेत की पैमाइश करने पहुँचीं थाना पुलिस पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही का सर फट गया। जिसको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में भर्ती कराया गया। जहां इसका इलाज जारी है। दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचकर हमलावरों को पकड़कर कार्यवाही शुरू कर दी।
थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानापुर में करीब चार बजे गांव से सटी लज्जाराम, रघुनाथ,भज्जाराम की जमीन चकबंदी लेखपाल ,कानूनगों,व थाना पुलिस की एक टीम दर्जनों ग्रामीणों के सामने पैमाइश करवा रही थी। इसी बीच खेत के बगल में स्थित सोहन पुत्र कालिका  ने अपने घर से निकलकर इसका विरोध करते हुए बातों बातों में लाठी से सिपाही राजेन्द्र पटेल के सर पर जानलेवा  वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद साथी सिपाहियों ने आनन फानन में थाने पर सूचना देकर घायल सिपाही राजेन्द्र को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं लेखपाल व कानूनगों मामला तूल पकड़ते देख मौके से भागकर किसी तरीके से अपने आप को बचाया।
सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पहुँचीं पुलिस ने हमलावरों को पकड़कर थाने लाकर कार्यवाही शुरू कर दी।
इस बाबत जब तहसीलदार अनिल यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे लेखपाल व कानूनगों तहसील में प्रवासियों की फीडिंग कर रहे है। 
वहीं थाना अध्यक्ष ईसानगर से जब सिपाहियों द्वारा मौके पर पैमाइश के सम्बन्ध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताने से पहले ही फ़ोन काट दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad