नई दिल्ली -- कोरोना संकट और लॉकडाऊन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 08:00 बजे बारहवीं बार देश को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी PMO ट्विटर से दी गयी है। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिये उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देंगे। संबोधन के दौरान लॉकडाऊन पर भी अहम घोषणा की जा सकती है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आज लॉकडाऊन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है। इस चरण में सशर्त अधिक छूट दिये जाने के संकेत मिले हैं। मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन एग्जिट प्लान के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जायेगी। गौरतलब है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण की मुनियाद 17 मई को पूरी हो रही है इसलिये आज का संबोधन अहम माना जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.