(मनरेगा के कार्य में फर्जी नामों का भंडाफोड़)
घरघोड़ा (राजा शर्मा) : घरघोड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष निराकार पटेल द्वारा जनपद पंचायत घरघोड़ा के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता देखने को मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष जब मनरेगा द्वारा स्वीकृत लक्ष्मी राम के स्वयं के जमीन पर हो रहे डबरी खनन कार्य स्थल पर पहुंचे तो स्थल पर ना तो मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था थी, और ना ही वहां विश्राम के लिए कोई व्यवस्था था। साथ ही मास्टर रोल में अंकित संख्या के आधार पर मजदूरों की संख्या भी कम थी।
भालूमार में हुआ फर्जी मस्टररोल का भंडाफोड़
ग्राम पंचायत भालूमार के गोठान स्थल पर गड्ढा खुदाई में लगे मजदूरों से रूबरू होते हुए निराकार पटेल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिदार से मजदूरों का मास्टर रोल दिखाने को कहा। जिस पर रोजगार सहायक मोहन राठियाने मास्टर रोल दिखाया। जिस पर किए गए लीपापोती व मजदूरों का नाम पूछ्ने पर रोजगार सहायक बगल झांकने लगा ।तथा अंकित नाम पंकज वैष्णव को बुलाने हेतु अध्यक्ष द्वारा कहने पर रोजगार सहायक ने कहा की वह अनुपस्थित है ।जबकि स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि पंकज वैष्णव अपने पिता की स्थान पर घरघोड़ा हॉस्पिटल में कार्य करता है ।फर्जी मस्टररोल पर अध्यक्ष निराकार पटेल ने रोजगार सहायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस पर तत्काल संज्ञान लेने को कहा।
संदीप मेहर की हुई शिकायत
ग्राम पंचायत के सरपंचो ने पटेल जी को जनपद में पदस्थ उपयंत्री संदीप मेहर जो एसडीओ के प्रभार पर भी है ,द्वारा निर्माण कार्य के अंतिम मूल्याकंन करने के लिए राशि मांग करने तथा राशि नहीं देने से फाइल को लटकाए रखने की शिकायत किया ।जनपद में उपयंत्री मेहर के व्यवहार पर भी अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया।
चार वर्ष पूर्व शिकायात के कारण ही तत्कालीन सरकार द्वारा उपयंत्री मेहर का जिला जशपूर तबादला कर दिया गया था। सरपंचो के शिकायत को अध्यक्ष पटेल ने गंभीरता से लेते हुए उपयंत्री के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही।
जनपद उपाध्यक्ष ने कहा- सुधार की आवश्यकता है।
जनपद उपाध्यक्ष ममता/अशोक पंडा ने जनपद पंचायतके अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा के कार्य में फर्जीवाड़ा व्यापक रूप से शिकायत मिली है साथ ही उपयंत्रीयो द्वारा ठेका पद्धति को बढ़ावा देने का भी शिकायत प्राप्त हो रहा है जिसके कारण निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में गिरावट भी आई है सभी जनपद के अंतर्गत कार्यों में सुधार लाने किआवश्यकता है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.