Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 22, 2020

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री आज रहेंगे पश्चिम बंगाल और ओड़िसा दौरे पर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
 नई दिल्ली -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओड़िसा का दौरा कर अम्फान तूफान से होने वाले नुकसान का आकलन करेंगे। दोनों ही राज्यों में आए तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुये कहा है कि'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे और चक्रवात अम्फन के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेंगे , वे हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे।पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 10:00 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंँचेंगे। वहाँ से 10:45 बजे दमदम एयरपोर्ट पहुँचकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बशीरहाट जायेंगे। फिर 11:20 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना के तूफान  प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पीएम मोदी से राज्य के दौरा करने की अपील की थी। सीएम ममता की अपील को स्वीकारते हुये पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर जाकर वहाँ के हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 01:30 बजे ओड़िसा पहुँचकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ राज्य में चक्रवाती अम्फान तूफान से हुई तबाही का हवाई सर्वे करेंगे और समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad