अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- कैबिनेट की बैठक में आज अहम् फैसला लिया गया है कि छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं के छात्रों का प्रमोशन किया जायेगा। अब इनके बचे हुये विषयों की परीक्षा नहीं होगी। पिछले आंतरिक मूल्यांकन नंबर के आधार पर नंबर दिया जायेगा।
गौरतलब है कि कोरोना के मद्देनज़र दसवीं और बारहवीं की परीक्षा रद्द किया गया था. लेकिन अब बचे हुए विषयों की भी परीक्षा नहीं होगी उनके आंतरिक मूल्यांकन के नंबर के आधार पर नंबर दिया जायेगा। जिन विषयों की परीक्षा हो गई है उनकी जांँच जारी है।जिन विषय के पेपर नहीं हुआ है. उसी विषय के बच्चे आंतरिक मूल्यांकन में फ़ेल होने की स्थिति में हैं, उन्हें ग्रेस मार्क देकर पास किया जायेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.