Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 10, 2020

नरसिंहपुर - ट्रक पलटने से पाँच मजदूरों की मौत , दो गंभीर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
नरसिंहपुर -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले मे आम से भरा ट्रक पलटने से पाँच मज़दूरों की मौत हो गयी जबकि 13 मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गये और दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।  घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते परिवहन ना मिलने की वजह से 18 मजदूर आम के ट्रक में सवार होकर हैदराबाद से उत्तरप्रदेश के एटा और झाँसी जा रहे थे।  तभी नेशनल हाईवे 44 पर नरसिंहपुर जिले के पाठा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में पांँच मज़दूरों की मौत हो गयी। तेरह घायल हैं और दो मजदूर की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें ईलाज के लिये जबलपुर रिफ़र किया गया है। वहीं अन्य घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में जारी है। घायल मज़दूरों में से एक को कुछ दिन से सर्दी खांसी की परेशानी थी जिसके चलते मृतकों सहित सभी के कोरोना सैम्पल लेकर जांँच के लिये भेज दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही जिले के कलेक्टर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंँचकर घायलों को अस्पताल पहुंँचाया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad