Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 21, 2020

राजनांदगांव : सुकून से रोशन है अन्नदाता किसानों के चेहरे मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया संबल, राजीव गांधी किसान न्याय योजना कोरोना संकट काल में है कारगर कदम


राजनांदगांव (जावेद) - सुकून से रोशन है अन्नदाता किसानों के चेहरे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज राजीय गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। राजनांदगांव जिले के ग्राम पनेका में आज इस योजना का शुरूआत की गई और किसानों को इस योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्राम बाकल के वृद्ध किसान श्री जयलाल सिन्हा ने कहा कि  कोरोना वायरस संक्रमण के इस काल में विपत्ति के समय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हम किसानों को संबल दिया और इस योजना से किसानों को न्याय मिला है। ग्राम पनेका के किसान श्री गेंदलाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब धान के किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए मिलने से बहुत अधिक फायदा होगा। ग्राम बाकल के श्री महेश ने कहा कि किसानों को उपज का सही दाम दिलाने की दिशा में यह योजना कारगर रहेगी। ग्राम पनेका श्री आनंदीराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों की कर्जमाफी करने के बाद किसानों के हित में कई कार्य कर किए हैं और हमको राहत पहुंचाई है।


उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे ने कहा कि किसानों को वर्ष 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रदान की जाएगी। शासन द्वारा 2018-19 में सहकारी शक्कर कारखानों के माध्यम से खरीदे गए गन्ना के मात्रा के आधार पर 50 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत खरीफ 2020 में इसमें धान, मक्का, सोयाबीन, मुंगफल्ली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुलथी, रांगतिल, कोदो, कुटकी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया। उन्होंने किसानों से कहा कि बारिश के पहले ही खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव कर लें। लॉकडाउन के समय को देखते हुए सजगता से यह कार्य करें। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री ओपी सिंह ने कहा कि शासन की ओर से 2500 रूपए के समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई है वहीं कर्ज माफी भी किया गया है और शासन किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि फसल विविधिकरण को अपनाएं तो इससे लाभ मिलेगा। उप सरपंच श्री लोकेश्वर देवांगन इस अवसर पर उपस्थित थे। डिप्टी प्रोजेक्टर ऑफिसर आत्मा श्री राजू कुमार ने कहा कि सभी किसान इस योजना से अधिक से अधिक लाभ उठाए और उन्होंने किसानों को मेढ़ में अरहर भी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रभावी कदम है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad