डोंगरगढ़ महेंद्र शर्मा बंटी आज 30 जून को ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के व्यापारियों के साथ जिलाधीश महोदय के नाम एक ज्ञापन डोंगरगढ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को सौंपा गया। इस ज्ञापन में कांग्रेस जनों के द्वारा कहा गया कि मार्च माह से चल रहे लाकडाउन एवं उसके पश्चात शहर में मिले कोरोना पॉजिटिव केश के कारण शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान निरंतर बंद होने से समस्त छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ फुटकर व्यवसायियों के मध्य आर्थिक व व्यापारिक नुकसान के साथ-साथ आजीविका चलाने हेतु गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही व्यापारियों से जुड़े हजारों लोग जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं उन्हें भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेसियों ने कहा की कोरोना महामारी के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए व्यापारी जन शासन-प्रशासन के दिए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए व्यवसाय करने हेतु कटिबद्ध हैं। कांग्रेस जनों ने जिलाधीश महोदय से मांग करते हुए कहा है कि व्यापारियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेकर शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पुनः आरंभ करने की अनुमति प्रदान की जाए। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपाध्यक्ष सुदेश मेश्राम पारस चौरड़िया रिमी भाटिया शिशुपाल भारती सुभाष अग्रवाल अनिल चोपड़ा इंदरपाल राजा रिची भाटिया हरीश भंडारी दशरथ सोनी काजू अग्रवाल गिन्नी भाटिया बॉबी भाटिया भारत भूषण मेश्राम साबिर खान वसीम खान अमन बंसोड अमन उज्जवने गौरव टेम्बूरकर नीतू लारो कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.