
*घरघोड़ा (राजा शर्मा) :. भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका जनपद पंचायत को सफाई करने का बीड़ा उठाये नव निर्वाचित जनपद पंचायत की टीम के सघन दौरे पर पंचायत स्तर पर हो रहे नित नया घोटाला सामने आने तथा महात्मा गांधी नरेगा का फाल्स मजदूर मस्टर रोल की शिकायत पर जिला पंचायत के ए पी ओ राजेश शर्मा की अगुवाई मे 4 सदस्यीय दल का ग्राम पंचायतो मे निरिक्षण करने पर जनपद अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप सही साबित हुआ।कया,कम्तरा ,बटुराकछार मे जहाँ एक भी मजदूर नही मिले।वही ग्राम पंचायत बरौद में पुलिया निर्माण मे सचिव द्वारा 6मजदूर 1घंटे के लिये 3-3सौ रु देकर जांच दल को दिखाते तक बुलाया गया था।जो जांच दल जाने के नगदी लेकर चलते बने।नवापारा, टेन्डा मे 12मजदूर तो भेन्गारी मे 6 मजदूर गली मे कार्य करते दिखाया गया। यहां बताना आवश्यक है की जनपद द्वारा प्रत्येक पंचायत मे सौ-सौ मजदूर बताने के लिये रोजगार सहायको को जनपद के अधिकारी द्वारा दबाव बनाया जाता है।एक रोजगार सहायक ने नाम नही बताने के शर्त पर बताया की नवापारा,तुमिडीह,छर्राटागर,देहरी ड़ीह,राय्केरा,छोटे गुमड़ा,बड़े गुमड़ा कम्पनी एरिया होने के कारण मजदूर मिल पाना असंभव होता है।हमको दबाव डालकर मस्टर रोल मे नाम भरना पड्ता है
*जांच दल की अगुवाई संदीप मेहर ने की*
फायनल मूल्याकंन तथा निर्माण कार्यो मे मोटी राशि का मांग करने वाला प्रभारी एसडीओ संदीप मेहर जांच दल को लीड कर रहा था।हाथ मे कैमरा लेकर पूर्व से प्रायोजित पंचायतो मे ले जाकर फर्जी फोटो बनाते रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल के निरिक्षण मे ग्राम पंचायत भालुमार,चोटीगुढ़ा ,मे मस्टर रोल मे फर्जी नाम का शिकायत आया था।
*क्या कहते हैं जांच अधिकारी एपीओ शर्मा*
जिला पंचायत द्वारा जांच की अगुवाई कर रहे एपीओ राजेश शर्मा ने संवाददाता को बताया कि पंचायत स्तर हो रहे कार्यों मैं स्थल पर हाजिरी रजिस्टर के मुताबिक 50% मजदूर ही कार्यस्थल पर पाया गया एपीओ द्वारा ीया भी बताया गया कि मजदूर तीन शिफ्ट में काम करते हैं सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक और दिन को 9:00 बजे से 1:00 बजे तक जांच के लिए 3 टीम बनाई गई है 2 टीम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है पूरी रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दे पाऊंगा
*बैय्हामुढा सरपंच का कहना*
ग्राम पंचायत बैय्हामुढा के सरपंच निरपत सिंह राठिया ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत व्यक्तिगत स्वीकृत कार्यों में भूमि स्वामी ही अपने खेतों पर काम करा रहे हैं धूप के कारण मजदूर कार्य पर नहीं आ रहे हैं संवाददाता द्वारा यह पूछने पर कि क्या प्रातः 5:00 बजे व सायं काल मजदूर काम करते हैं इस पर सरपंच ने खंडन करते हुए कहा कि मजदूर प्रातः 9:00 से 4:00 बजे तक ही काम करते हैं
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.