Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 29, 2020

एसईसीएल की कोयला खदानों में शून्य हाजिरी का लक्ष्य बनाकर तीन दिनी हड़ताल को सफल बनाने संयुक्त मोर्चा ने किया आह्वान


घरघोड़ा :-
केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल माइनिंग लागू करने सीएमपीडीआईएल कंपनी को कोल इंडिया से अलग करने  सीआईएल या एसईसीएल कंपनी के निजीकरण की दिशा में सभी कदमों पर रोक लगाने सीआईएल/एसईसीएल के अनुबंध श्रमिकों के लिए एचपीसी का बढ़ा हुआ वेतन मान देने तथा नेशनल कोल वेज  एग्रीमेंट के खण्ड 930/940/950 को लागू करने संबंधी पांच महत्व पूर्ण मुद्दों को लेकर श्रम संगठन बीएमएस, इंटक, एटक, सीटू तथा एचएमएच द्वारा 2 से 4 जुलाई तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है! उक्त परिपेक्ष्य में आज प्रातः बरौद खदान में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों विभागीय व ठेका श्रमिकों की उपस्थिति में रायगढ़ की सभी खदानों में शून्य हाजरी का लक्ष्य प्रस्ताव पारित किया गया  जिसे उपस्थित शताधिक कोयला श्रमिकों ने करतल ध्वनि से ताली बजाकर स्वागत किया गया और मजदूर एकता जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए गए !
इंटक संगठन के वरिष्ठ मजदूर नेता गनपत चौहान ने कहा कि चाहे जेल जाने की नौबत ही क्यों ना आ जाए कोल इंडिया में कमर्शियल माइनिंग लागू नहीं होने देंगे!
बीएमएस के बेणू गवेल ने कहा कि यह कंपनी हमारी माता समान है इसके अस्तित्व की लड़ाई हम सबको लड़नी होगी  और उसके लिए  शून्य हाजिरी का लक्ष्य रखा गया है एटक के मो.आलम ने कहा इस हड़ताल में ट्रेनी से लेकर सभी विभागों के कोयला कर्मचारियों को अपने घरों में ही रहकर शून्य हाजिरी करने सहयोग करें  एचएमएस के तिलेश गवेल और सीटू के अनिल सोनवानी ने भी कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगी ड्यूटी पर भी शून्य हाजिरी करने की अपील की गई! गेट मीटिंग में उपस्थित डीसी पीतांबर के ठेका श्रमिकों को भी उक्त तीन दिनी हड़ताल में भाग लेने की अपील करते हुए शून्य हाजिरी करने की अपील की गई!
वहीं दूसरी ओर बरौद कालरी की भांति जामपाली में आज प्रातः ही बीएमएस के राम प्रकाश साहू, इंटक के डीएल ग्वालवंशी, एटक रामायण कुलदीप, एचएमएस ज्योति अकेला तथा सीटू के राजकुमार चंद्रा, आशीष पटेल जामपाली ओसीएम में उपस्थित विभागीय कोयला श्रमिकों व आउटसोर्सिंग में लगे कोयला श्रमिकों को मार्मिक अपील करते हुए तीन दिनी हड़ताल को सफल बनाने खदान में  शून्य दैनिक हाजिरी का लक्ष्य कर रायगढ़ क्षेत्र में इस आंदोलन को सौ फ़ीसदी सफल बनाने अपील की गई  जिसे उपस्थित पांचो श्रम संगठनों के सदस्यों व जिम्मेदार पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए संयुक्त सलाहकार जेसीसी सदस्यों की इस अपील को स्वीकार कर हड़ताल में जाने का वादा किया!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad