रायपुर छत्तीसगढ़ में जिला जांजगीर चांपा के
जनपद पंचायत शक्ति क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकरामुडा के आश्रित ग्राम कुघरीटार के पूर्व महिला सरपंच महोदया सोहनी बाई कवर एवं सचिव सुकृता बाई के द्वारा अपने सरपंची काल में ग्राम विकास के नाम पर राशि का आहरण तो कर लिया गया परंतु उनके द्वारा जो ग्राम विकास किया गया उसके दास्तान किसी अजीब किस्सा कहानी से कम नहीं है ग्रामीण जनों ने बताया कि पूर्व सरपंच सोहनी बाई तथा सचिव सुकृता बाई के द्वारा विकास कार्य के लिए राशि का आहरण तो किया गया लेकिन उस हिसाब से ग्राम विकास पर तवज्जो नहीं दिए जाने के चलते जागरूक ग्रामीण जनों ने बताया कि उनके द्वारा सीसी रोड का निर्माण आधा अधूरा किया गया है ग्राम प्रवेश पर सीसी रोड का निर्माण दिखता है वही ग्राम के अंदर जाने पर निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही करते हुए यहां वहां कई स्थानों पर सीसी रोड को आधा अधूरा बनाया गया है परिणाम यह हो रहा है कि गांव के अंदर का मुख्य मार्ग आधा अधूरा निर्माण के चलते कीचड़ से सराबोर है जिसमें ग्रामीण जन आने-जाने में भारी असुविधा महसूस कर रहे हैं वहीं महिलाएं बच्चे तथा बुजुर्ग कीचड़ में गिरकर घायल होने की स्थिति बन रही है सीसी रोड को एक सिरे से निर्माण कार्य करने के बजाय बीच-बीच में कई मीटर तक छोड़ दिया गया है जो ग्राम विकास के कहानी को स्वयं ही बयां कर रहा है जबकि अपने सरपंची काल में गांव विकास के नाम पर समुचित राशि का आहरण किया जा चुका है और ग्राम विकास का कहीं कोई नामोनिशान ग्राम वासियों को नहीं मिल रहा है वहीं बीच बीच में सी सी रोड और बीच में किचड़ होने से सी सी रोड भी किचड़ में तब्दील होने जा रहा है इतना ही नही सी सी रोड में मुरुमी करण नहीं होने से लोग गिरकर आहत हो रहे हैं आखिरकार यह कैसी विकास की गंगा हैं और कैसी सरपंच सचिव है गांव में चर्चा का विषय है अब देखना यह है कि सरकार इन भ्रष्टाचारी के ऊपर किस तरह की कार्रवाई करते हैं
*दीपक कुमार यादव जांजगीर चांपा हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.