Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2020

जांजगीर चांपा : कुएं में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, मिथेन गैस की चपेट में आए मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़


कुएं में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, मिथेन गैस की चपेट में आए मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, पुलिस जांच में जुटी



जांजगीर चांपा (Hitesh Manikpuri) : जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर कुएं निर्माण में लगे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गयी है। घटना जांजगीर चांपा के धमनी गांव की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है।


जानकारी के मुताबिेक घटना हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव की। गांव में कुएं निर्माण का कार्य चल रहा था, उस दौरान कुएं के अंदर दो मजदूर काम करने के लिए उतरे और लिक हो रही मिथेन गैस की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी जब वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों को हुई तो दो मजदूर उसे बचाने के लिये कुएं में उतरे वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गये। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य दो की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी। चार लोगों की मौत की खबर के बाद गाँव में मातम पसरा हुआ है।

एसपी पारूल माथूर ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुये एनपीजी को बताया कि घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। जहरीली गैस के चपेट में आये चारों लोगों की मौत हो गयी है। हादसे के संबंध मे जांच की जा रही है।


हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad