Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2020

पत्रकार के खिलाफ अजाक थाने में फर्ज़ी रिपोर्ट को लेकर एसपी, अजाक थाना और एसडीएम सक्ती को निष्पक्ष जांच हेतु नगर के पत्रकारों ने दिया ज्ञापन


जांजगीर-चांपा (Hitesh Manikpuri) : जांजगीर-चांपा के  नगर के वरिष्ठ पार्षद और सक्ती प्रेस क्लब सक्ती के अध्यक्ष ईश्वर लोधी पर कमलेश टंडन नामक व्यक्ति द्वारा दुर्भावना से ग्रसित हो कर अजाक थाना जांजगीर में 7 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर आज सक्ती नगर के समस्त पत्रकारों द्वारा बैठक आहूत कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
ज्ञात हो कि 3 जून को कमलेश टंडन द्वारा नगर के बंधवा तालाब में अवैध तरीके से जाल फेंक मछली पकड़ा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही नगर के कुछ पार्षद और पत्रकार उक्त स्थान पर पहुंचे वहीं ईश्वर लोधी द्वारा लिखित में नगर पालिका सीएमओ जफर खान को पत्र दिया गया कि कमलेश टंडन नामक युवक द्वारा अवैध तरीके से मछली पकड़ने का काम बंधवा तालाब में किया जा रहा है। लिखित शिकायत के बाद पार्षद ईश्वर लोधी, रामसंजीवन देवांगन, गजाधर यादव और पार्षद पति गोविंदा निराला, वहीं साथ मे नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक अपने एक सहकर्मी के साथ पहुंच अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले कमलेश टंडन को बोल काम बंद करवाए। जिसके बाद कमलेश टंडन द्वारा झूठी रिपोर्ट अजाक थाना में कराई गई। मामले की जानकारी लगते नगर के समस्त पत्रकार 9 जून को बैठक कर उक्त फर्ज़ी मामले के संबंध में निंदा प्रस्ताव कर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को मामले की निष्पक्ष जांच कराने हेतु ज्ञापन दिया, साथ ही अजाक थाना जांजगीर में भी ज्ञापन दिया गया वहीं एसडीएम सक्ती को भी ज्ञापन देकर जांच हेतु निवेदन किया गया।


दीपक यादव के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad