Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 9, 2020

संस्था, अवाम-ए-हिन्द ने सैकड़ो प्रवासी मज़दूरों को भोजन, पानी, एनर्जी ड्रिंक देकर गाँव रवाना किया*

 राजधानी की प्रमुख समाजसेवी संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने दिनांक 08 जून 2020 को रात्रिकालीन इलाहाबाद (उ.प्र.) से रायपुर पहुंचे सैकड़ों मज़दूर, महिलाओं, बच्चों को गर्म भोजन, एनर्जी ड्रिंक, बिस्किट, पानी का वितरण किया।

 संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया कि कुछ प्रवासी भारतीय गरीब मजदूरो का काफिला (लगभग 200 मजदूर) जिसमे महिलाएं, वृद्धजन एवं मासूम बच्चे भी शामिल थे, जो इलाहाबाद (उ.प्र.) से लौटकर अपने घर बागबाहरा जाने के लिए भूखे-प्यासे बस का इंतज़ार करते हुए राजधानी के कैनाल लिंकिन रोड पर पड़ाव किये थे। संस्थापक, मो. सज्जाद खान को जब ये बात पता चली तो अपनी टीम के साथ उन्होंने तत्काल प्रभाव से पूर्ण इंतेज़ाम करते हुए उन प्रवासी मज़दूरों, महिलाओं, बच्चों को भरपेट गर्म पौष्टिक भोजन, पानी, एनर्जी ड्रिंक, बिस्किट इत्यादि उपलब्ध कराकर भरपूर राहत पहुँचाया गया। इसके अतिरिक्त संस्था कार्यालय से विगत 79 दिनों से जरूरतमंदों को दोनों समय का भोजन भी दिया जा रहा है।

संस्था द्वारा अतिशीघ्र व्यवस्था से मजदूरों ने बताया कि हमसे कुछ लोगो ने खाने देने की बात कही परंतु हम उनका रास्ता देखते रहे पर भगवान की कृपा से आपकी संस्था को जानकारी मिलते ही 30 मिनट में आपने हमे ये सब जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने संस्था की इस मदद को भगवान की कृपा से व्यक्त कर संस्था को संबोधित कर प्रोत्साहन दिया।

इसके साथ मज़दूरों को रास्ते के लिए खाना, पानी, बिस्किट देकर गाँव के लिए रवाना करते हुए  संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, सुनील बाजारी, ज़ुबैर खान, राशिद बिलाल, फ़राज खान, यासिर हुसैन एवं अन्य ने इस मानव सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया।

उपरोक्त जानकारी संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने विज्ञप्ति में दी।

प्रेषक :-
मो. ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad