Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 1, 2020

दो जून से देश भर में चलेगा नांद अभियान --मोहन द्विवेदी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा --राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की एक अतिआवश्यक  बैठक बीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई , जिसमें संघ द्वारा चलाये जा रहे नांद अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में निर्णय लिये गये। बैठक में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका  ने कहा कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अपने युवा कार्यकर्ताओं के लिये स्टार्टअप एवं अन्य माध्यमों से रोजगार के लिये भी तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई उत्पादकों को जनता को समर्पित किया जायेगा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान लोकल फॉर वोकल को सफल बनाने हेतु युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप धनराज गुप्ता  ने कहा कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ आप सब के सहयोग से 10 राज्यों में जिला स्तर तक कार्यरत है,  हमें अब अपनी सक्रियता से मंडल स्तर तक इस अभियान को ले जाना है। अगले कार्यक्रम के बारे में पुरी शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य एवं गो सेवा संगठन पदाधिकारी चाँपा छत्तीसगढ़ निवासी मोहन कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ पूरे भारत में गौ माता की जल सेवा हेतु  नांँद अभियान का पखवाड़ा दिनांक 02 जून 2020 से 10 जून 2020 तक मनायेगी।
इसी कड़ी में 02 जून 2020 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक देश भर के कार्यकर्ता अपने ट्विटर पर नांँद अभियान के माध्यम से ट्वीट करके  अपने फोटो एवं वीडियो भेजेंगे । बैठक में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव मनोहर जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री शैलेन्द्र तेनगरिया, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख अनुज शर्मा, वित्त सलाहकार मनोरथ सिंह ठाकुर, महिला शाखा से श्रीमती समता जैन, श्रीमती प्रज्ञा पाठक शर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ लोकेश चतुर्वेदी, संगठन मंत्री सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरत सांवलिया, अंकित रावल,  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  विनय शर्मा, संगठन मंत्री ललित शर्मा, कुसुम राणा हरियाणा, मालती अरोरा, आनंद कुमार, नवनीत सिंह कर्नाटक, मनु शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, चेतन वशिष्ट, पारस पांडे उत्तराखंड, प्रदीप त्यागी उत्तरप्रदेश, विशाल योगी,  शैलेंद्र सिंह सीधी, प्रवीण शर्मा इंदौर, अरुण शर्मा नोएडा, सत्यम मिश्रा देवरिया एवं छत्तीसगढ़ चाँपा से मोहन कुमार द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad