जगदलपुर एंकरआज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने वाले बेरोजगार युवक के समर्थन में तथा छत्तीसगढ़ के समस्त बेरोजगार युवाओं के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के निर्देश पर जिला मुख्यालय जगदलपुर के भाजपा कार्यलय के सामने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुतला दहन किया गया,किंतु दमनकारी नीति अपनाते हुए सरकार और उसके पुलिस कर्मियों के द्वारा सिविल ड्रेस में तथा वर्दी में आकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ झुमा झटकी भी की गई तथा पुतला छीन लिया व पुतला जलाने से रोका गया। लेकिन पुतला को जलाने में युवा मोर्चा कामयाब रहे,बेरोजगार युवाओं के हित में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने बताया कि बेरोजगारों के प्रति छतीसगढ़ की सरकार के द्वारा निरन्तर अपनाई जा रही उपेक्षापूर्ण नीति एवम कल मुख्यमंत्री निवास के सामने एक बेरोजगार युवक के द्वारा किये गए आत्मदाह के प्रति युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। कल एक युवक के द्वारा बेरोजगारी से व्यथित होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया है,वह एक सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है ,क्योंकि यह संविधान में वर्णित राज्य के कल्याणकारी समाज की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है ,कंही न कंही बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणपत्र में जो सब्जबाग दिखाया था उससे बेरोजगार व्यथित है एवम आक्रोशित है ,इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार से यह मांग करती है कि
आत्मदाह के पीड़ित युवा की समस्या का हल तत्काल प्राथमिकता के साथ पूरा कराए जाएं या पीड़ित परिवार को यथोचित सहायता अविलम्ब प्रदान किया जाए,छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का जो वायदा किया था


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.